गंगापार, अप्रैल 2 -- पूर्वजों के जमाने के जर्जर मकान को गिरा कर नया मकान बनाने के लिए नींव की पूजा की जा रही थी। विपक्षी एक जुट होकर दौड़ा दौड़ा कर दंपती को पीटा। चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा ली गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय जीतराय पूरे भावा निवासी तेज बहादुर पुत्र विजय बहादुर का आरोप है कि वह अपने पुश्तैनी जर्जर भवन को गिरा कर दोबारा निर्माण के लिए नींव की पूजा पाठ करा रहे थे। आरोप है कि इसी दरम्यान विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडा लेकर उसे और उसकी पत्नी मीनू सिंह को दौडा कर मारा पीटा और जान बचाकर टीन के सेट के में चले गए तो वहां भी मारे पीटे और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिए। तेज बहादुर ने मऊआइमा थाना में गांव के ही बालेन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह, निर्मला सिंह, रिया सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

हिंदी हिन...