सहरसा, मार्च 6 -- सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव में बुधवार को होली के दिन दोपहर बाद दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ा-पत्थर चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार घर की नींव देने को लेकर एक पक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।घटना के दौरान ग्रामीणों ने दर्जनों राउंड गोली चलने की भी चर्चा की है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। अचानक हुए इस विवाद के कारण आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और गांव में तनाव की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आलोक राय, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन तथा सलखुआ थाना पुलिस मौ...