नींव खोदने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, मई 12 -- गोला। क्षेत्र के ग्राम चिलवा गड़ेरीपुरा में जबरन नींव खोदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पीड़ित भभूति पाल ने आरोप लगाया कि पट्टीदार रामानंद, अनिल, अवनीश और मनीष उनकी जमीन पर जबरन नींव खोदकर दीवार बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी गुड्डी पाल के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट, चार पर केस यह भी पढ़ें- नाली विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.