फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कबूलपुर बांगर गांव में नींव की खुदाई करने के दौरान एक दुकान की दीवार गिर गई। इससे दुकान के अंदर रखा सामान और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक बच्ची के सिर में चोट लग गई। वहीं कई अन्य को भी चोट लगने की सूचना है। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के मुंगेर जिला निवासी राकेश कबूलपुर बांगर में किराए के घर में किराने की दुकान खोली हुई इस घर के बराबर में सुंदर नामक व्यक्ति का प्लॉट है। 18 दिसंबर को जब प्लॉट मालिक मालिक अपने प्लॉट की नींव खुदवा रहे थे तो इसी दौरान मकान की नींव की मिट्टी हट गई। जिससे दीवार गिर पड़ी और दीवार के साथ टीन की चद्दरें भी भरभराकर गिर पड़ीं। इस हादसे में बाइक,बेड, फ्रिज, सिलाई मशीन, ऑटो, दुकान के अंदर रखा सामान और बाइक...