गंगापार, मई 31 -- लोटाढ़ गांव के सत्यम पुत्र विनोद कुमार सेठ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बाउंड्रीवाल बनाने के लिए नींव की खोदाई कराने में जुटा था, पड़ोस के कन्हैया लाल, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार, मुन्नी देवी लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। काम बंद करने को कहा, जब सत्यम ने नींव की खोदाई बंद नहीं की तो चारों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया। सत्यम की तहरीर पर पुलिस मामले में एक महिला समेत सभी चारों के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...