गोरखपुर, फरवरी 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर (सोचन टोला) में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से मुनीब पुत्र स्व. दीवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई राजेश और भतीजी अर्चना अपने नए मकान की नींव की खुदाई कराने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही रामानंद, परमानंद, परशुराम (पुत्रगण राजाराम), विवेक व विशाल (पुत्रगण तुफानी), रामू पुत्र परमानंद, गुड्डी पत्नी रामानंद, सरिता पत्नी रामअधार तथा चानमती पत्नी परमानंद ने एकजुट होकर लोहे की रॉड, डंडे, ईंट व पत्थरों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे मौके पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.