मधुबनी, अप्रैल 6 -- हरलाखी,एक संवाददाता। करुणा गांव में नींबू चोरी के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट किये जाने के मामले में पीड़िता जसीना खातून ने गांव के ही मो आमीन नदाफ, सैमून खातून व खुरसैद मंसूरी समेत अन्य लोगों के विरुद्ध हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित आमीन नदाफ को गिरफ्तार भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला गेंहूं काटकर घर लौटी तो पड़ोसी उक्त सभी आरोपित नींबू चोरी का आरोप लगाकर गालीगलौज शुरू कर दिया। महिला ने गाली देने से मना किया तो सभी मिलकर मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने पहुंची महिला की बेटी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया नामजद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी चल रही...