अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- दुलहूपुर। कला की दुनिया में जहां रंग और ब्रश के सहारे कैनवास सजाया जाता है, वहीं जिले के प्रतिभाशाली चित्रकार व प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश मधुर ने अपनी अनूठी कला से सभी को चौंका दिया। उन्होंने बंद आंखों से केवल नीबू के अर्क (रस) का उपयोग कर कागज पर रेखांकन किया और बाद में कागज को हल्की आग की तपिश देने पर चित्र स्वयं उभर कर सामने आ गया। इस अद्भुत प्रयोग को देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। लोगों ने मुकेश मधुर की इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.