लखनऊ, जुलाई 26 -- नींद के दौरान बार-बार सांस रुकने की गंभीर समस्या ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के इलाज में अब नई तकनीक उम्मीद की किरण बनी है। हाइपोग्लॉसल नर्व स्टिमुलेशन से बिना बड़े ऑपरेशन के मरीजों को राहत मिल रही है। इसमें मुंह के भीतर एक विशेष इम्प्लांट लगाया जाता है। जो नींद के दौरान जीभ की नस (हाइपोग्लॉसल नर्व) को सक्रिय करता है। इससे सांस नली बंद नहीं होती है। मरीज सामान्य रूप से सांस ले पाता है। यह जानकारी इंडियन डेंटल एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य डॉ. नमिता शुक्ला ने रविवार को गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 8वें डेंटल शो में कहीं। डॉ. नमिता ने कहा कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया में सोते समय गले की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं। जिससे सांस मार्ग संकरा या बंद हो जाता है। इसके कारण मरीज की सांस क...