चतरा, मई 2 -- हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज के झिकटिया जंगल में छात्रों से भरा वैन पलटने से अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष है। क्योंकि जिस स्कूली वैन में 10 की क्षमता है वहीं 20 से 25 बच्चों को ठुंस ठुंस कर भर दिया जाता है। बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि स्कूल के सवारी गाड़ी ढेबो गांव के देवनंदन यादव उर्फ मनसा यादव का है। गाड़ी का चालक देवनंदन यादव का भांजा है। जो काफी स्पीड और फुल साउंड में गाना बजा कर स्कूल वैन को चलाता है। घटना चालक के नींद में होने के कारण घटने की बात कही जा रही है। अभिभावकों ने कहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक उमेश कुमार को पहले से मालूम था कि उनका ड्राइवर रात को बाराती गाड़ी को चलाकर आया है। इसके बावजूद उक्त चालक से विद्यालय का वाहन का परिचालन करवाना विद्यालय प्रबंधन के लापरवाही को दर्शाता है। ...