नींद की झपकी से डिवाइडर से टकराई कार, बच्ची की मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- बुढ़ाना। बिजनौर निवासी एक परिवार कार से बागड़ गया था। वहां से बिजनौर लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार 10 वर्षीय तेजस्वी की मौत हो गई, जबकि शैलेन्द्र, कमलेश, संजय और शिवा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि हादसे के दौरान दूसरी दिशा से आ रहा मिनी ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आ गया। कैंटर चालक कमल निवासी गांव मोरसा, थाना अंगोरा, बुलंदशहर भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन बच्ची के शव को अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.