शामली, मई 2 -- टैम्पों चालक को नींद की झपकी आने से टैम्पों काबडौत पुल के निकट जाकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक महिला की हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को जनपद बरेली निवासी एक टैम्पों चालक अनिकेत पुत्र रूप किरण अपने मां ऊषा देवी व परिवार की अन्य महिलाओं लक्ष्मी पत्नीर भगवान स्वरूप, विमला पत्नी महावीर को टैम्पों से अंबाला लेकर जा रहा था। बताया जाता है कि तडके करीब 6 बजे जब वह शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के काबडौत पुल के निकट पहुचा तो अचानक चालक अनिकेत को नींद की झपकी आ गई, जिससे टैम्पों का संतुलन बिगड गया और टैम्पो अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराते हुए पलट गया। यह भी पढ़ें- भरनो में दु...