औरैया, मई 7 -- अछल्दा, संवाददाता। शादी समारोह से परिवार सहित बाइक से घर लौट रही एक महिला को रास्ते में नींद की झपकी आ गई, जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और राहगीरों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव निवासी सपना देवी 32 वर्ष पत्नी राहुल अपने पति और दो बच्चों के साथ रसूलाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से वापस घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि शाला बम्बा के पास पहुंचने पर अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं। गिरते ही उनके सिर में गंभीर...