संभल, जून 28 -- आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार को नींद की झपकी आने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बबराला थाना क्षेत्र के गांव इटऊआ के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप करीब 10 मीटर तक घिसटती हुई बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूट गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी महेश बोलेरो से बबराला की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जब वह आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव इटऊआ के पास पहुंचे तो चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। यह भी पढ़ें- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, खड़ी पिकअप में घुसी बोलेरो इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान के सामने खड़ी पिकअप...