कन्नौज, मार्च 25 -- ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। जिससे चालक घायल हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 209 पर पिपरौली गांव के सामने की है। जानकारी के अनुसार कार चालक अजय प्रताप पुत्र हरि प्रताप सिंह निवासी रतन खंड, आशियाना दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे अचानक नींद आने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही ठठिया थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल को तत्काल मेडिकल कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.