नींद की झपकी आने से पलटी कार, दो मामा और भांजे की मौत
हाथरस, अगस्त 16 -- सिकंदराराऊ/हाथरस। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड पर गांव उमारवपुर के निकट रविवार की तड़के चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सड़क हादसे में दो भाइयों व उनके भांजे की मौत हो गई जबकि परिवार के ही चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हरदोई के बांगरमऊ निवासी रामजी 26 पुत्र संजय पाल उर्फ पप्पू व उसके मामा अवधेश 35 और जगतपाल 52 नोएडा में कार वाशिंग का काम करते थे। पिछले दिनों हरदोई में उनके चाचा का निधन हो गया था। ऐसे में तीनों लोग परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गमी में शामिल होने हरदोई के बांगरमऊ जा रहे थे। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड पर गांव उमरावपुर के निकट रविवार की तड़के कार चालक राम जी को नींद की झपकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.