बिजनौर, अप्रैल 17 -- किरतपुर। नेशनल हाईवे पर गांव चिड़ियापुर के पास ट्रक चालक को नींद की झपकी आने पर ट्रक हाईवे का डिवाइडर तोड़ कर नीचे आ गिरा। ट्रक सड़क की रेलिंग पार कर 20 फीट गहराई में जा गिरा। चालक शीशा तोड़कर ट्रक से बाहर निकला। चालक को मामूली चोट आई। थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा आगे की कार्रवाई प्रार्थना पत्र मिलने के बाद की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...