साहिबगंज, मार्च 9 -- साहिबगंज। शहर के कुलीपाड़ी के निरंजना सिन्हा व शबनम कुमारी की पुत्री निहारिका सिन्हा जिसने इस साल यूपीएससी परीक्षा क्रेक किया है सोमवार को साहिबगंज पहुंची। दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से अपनी मां के साथ यहां पहुंचने पर स्टेशन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वही स्वास्थ विभाग के कई महिला व पुरूष कर्मियों ने स्टेशन पर निहारिका व उसकी मां को बूके देकर स्वागत किया। समूचा स्टेशन परिसर में सिर्फ निहारिका के नाम की चर्चा रही। मौके पर पिता निरंजन सिन्हा के अलावा स्वास्थ विभाग के मनोज यादव, मुनिजी पांडेय सहित कई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...