बक्सर, दिसम्बर 12 -- बक्सर। 2021 बैच की आईएएस अधिकारी निहारिका छवि जिले की नई डीडीसी होगी। इसके साथ ही वे जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी होगी। वहीं वर्तमान डीडीसी आकाश चौधरी का बक्सर से तबादला हो गया। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आकाश चौधरी को बेगूसराय का डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। महत्वपूर्ण बात है कि दोनों ही 2021 बैच के आईएएस अधिकारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...