नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और उग्र प्रदर्शन के बावजूद युवाओं का गुस्सा नहीं थमा है। जंतर-मंतर पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार दोपहर जंतर-मंतर पर तब अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब निहंग सिख वहां आ पहुंचे और सीजेपी समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई। हाथों में तलवार लिए निहंग और प्रदर्शनकारी युवा किसी बात को लेकर एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ ही देर में बात काफी बढ़ गई और धक्का-मुक्की होने लगी। जंतर-मंतर पर निहंग सिख और सीजेपी समर्थकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। ताजा जानकारी...