काशीपुर, जून 20 -- काशीपुर। कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सिख समाज में नाराजगी है। शनिवार को सिख समाज के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गिरफ्तार निहंग सिखों के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया तथा उन्हें नंगे सिर सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किए जाने से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी पढ़ें- निहंग सिखों के मामले में मजिस्ट्रेट जांच की मांग यह भी पढ़ें- कर्णप्रयाग की घटना पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई यह भी पढ़ें- हेमकुंड मार्ग की सुविधाएं सुधारने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...