निहंगों की रिहाई से थमा विवाद, जत्थेबंदियों ने जताई खुशी; पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस
कर्णप्रयाग, जून 28 -- उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों के बीच उपजा विवाद शांत हो गया है। जेल में बंद निहंगों को जमानत के बाद निहंग जत्थेबंदियों का गुस्सा शांत हुआ है। कड़ी सुरक्षा में निहंगों को चमोली की पुरसाड़ी जेल से लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद जत्थेबंदियों ने खुशी जताई है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। कर्णप्रयाग में 16 जून को निहंग और स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद चार निहंगों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को 8 जमानतियों के साथ बांड की शर्तों को कोर्ट में पूरा किया गया। देर रात कड़ी सुरक्षा में निहंगों को जेल से बाहर लाया गया। करीब रात आठ बजे सतविंदर सिंह, अजय सिंह, जसनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह परिजनों समेत रवाना हुए। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पानी को लेकर चल गई गोली, एक युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.