नई दिल्ली, मार्च 6 -- पंजाब के गुरदासपुर जिले में गुरुवार को चार अज्ञात लोगों ने एक जौहरी के परिवार को हथियार का डर दिखा कर कथित तौर पर बंधक बना लिया और लगभग तीन करोड़ रुपये की नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक ये लुटेरे निहंगों के पहनावे में पहुंचे थे। भाजपा की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ''राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की भयावह झलक'' बताया। शर्मा ने इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की और परिवार के साथ दुख साझा करते कहा कि इस तरह की दहशतनाक घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है और व्यापारी वर्ग में भी भारी चिंता है। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठोड, प्रदेश सचिव सूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.