चित्रकूट, अप्रैल 6 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा में राज कुमार गौतम के यहां से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बेदांती आश्रम से आए कथावाचक रमाकांत दास महराज ने ध्रुव चरित्र की कथा प्रसंग सुनाया। कहा कि ध्रुव महाराज ने किसी की निंदा नहीं की। बल्कि वह भगवान की भक्ति में लीन रहे और उन्होंने भगवान को प्राप्त किया। भगवान को प्राप्त करने के लिए ध्रुव महराज की तरह निस्वार्थ भक्ति की जाए तो निश्चित ही संसार के प्राणियों को भगवान की प्राप्ति होगी। इस दौरान संगम गौतम, सूरज गौतम, पंकज पांडेय, मनोज गौतम, संजय गौतम, रमेश पांडेय, राजन प्रसाद पांडेय, रज्जू गर्ग, रामजी गर्ग, रामपूजन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...