मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- मैनपुरी। नगर के कबीर आश्रम पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि प्रेम की ताकत का अनुभव सभी को होता है। आज के समय में मनुष्य स्वार्थ होने पर ही दूसरे से प्रेम करता है। जिसका मन अहंकार व स्वार्थ से भरा होता है वह दूसरों से सच्चा प्रेम नहीं कर सकता। प्रेम का अनुभव करने के लिए अहंकार का विसर्जन करना पड़ता है। जहां अहंकार केंद्र में होगा वहां प्रेम नहीं रह सकता। महंत ने कहा प्रेम लुटाने में आनंद आता है लेकिन पाने में नहीं। सभी लोगों को निस्वार्थ भावना से दूसरों से प्रेम करना चाहिए। प्रेम में ऊंच नीच व जाति-पांत का बंधन नहीं होना चाहिए। प्रेम जीवन का सार है। वहीं प्रेम से किया हुआ कार्य पूजा बन जाता है। सत्संग में आए संतजनों ने भी प्रवचन दिए। सत्संग के समापन पर प्रसाद का व...