रामपुर, मार्च 15 -- आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का जांच अधिकारी बनाए गए सचिव ने फर्जी फोटो अपलोड कर निस्तारण कर दिया। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद सचिव को नोटिस जारी किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले को विभाग दबाने का प्रयास कर रहा है। नोटिस जारी हुए महीनेभर का समय बीतने के बाद भी सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शाहबाद ब्लॉक के गांव खिरका विनोद कुमार एडवोकेट ने लोकनिर्माण विभाग की शिकायत पोर्टल में दर्ज कराई थी। विनोद का आरोप था कि गैर प्रस्तावित अच्छी-खासी सड़क को विभाग ने खुर्द-बुर्द करा दिया गया। पानी की पाइपलाइन तोड़ दी और नाली सड़क से ऊंची बना दी, इससे पानी सड़क पर भरा रहता है। इसकी जांच संबंधित ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार को दी गई थी। आरोप है कि 5 जनवरी को सचिव ने स्थलीय निरीक्षण की फर्जी फोटो अपलोड करते हुए...