एटा, जनवरी 29 -- शहर को क्लीन सिटी बनाने के दावे कागजों पर भले ही चमक रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत जीटी रोड स्थित रेलवे पुल और पराग डेयरी काशीराम कॉलोनी के पास लगे कचरे के ढेरों में साफ नजर आ रही है। शहर से रोजाना निकलने वाला लगभग 65 मीट्रिक टन कचरा निस्तारण के लिए पालिका के पास अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं है। पराग डेयरी कॉशीराम कॉलोनी के पास बने एमआरएफ सेंटर पर बने कचरे के ऊंचे-ऊंचे ढेर से उठने वाली बदबू ने कांशीराम कॉलोनी समेत आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह बनी हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित पास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षक हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा उच्च स्तर पर बना हुआ है। बता दे कि पराग डेरी काशीराम कॉलोनी के पास स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों के बजट से बनाया गया एम...