बलिया, फरवरी 27 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे बसंतपुर में स्थापित कूड़ा निस्तारण केन्द्र के फुल हो जाने तथा कचरा रखने की अन्य कोई जगह नहीं होने के चलते गुरुवार को पूरे दिन शहर में कूड़ा का उठान और निस्तारण नहीं हो सका। इसके चलते सड़कों पर कचरा डम्प रहा। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मुख्य मार्ग पर कूड़े के पहाड़ से आवागमन बाधित रहा। राह चलते लोगों को नाक बंद कर कूड़ा के पास से गुजरना पड़ा। दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। नगर पालिका प्रशासन पिछले दो महीनों से जुगाड़ के सहारे वैकल्पिक स्थानों पर कचरे का निस्तारण करा रहा है। गुरुवार से वह भी बंद हो जाने से संकट गहरा गया है। शहर के 25 वार्डों से रोजाना लगभग 40 टन कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र भी बना है। बरसात के दिनों में प्लांट ...