धनबाद, फरवरी 25 -- जोड़ाफाटक शक्ति प्लाजा से मंगलवार को श्याम भक्तों की टोली ने निसान शोभा यात्रा निकाली। इसके पूर्व विधिवत निसान पूजन किया गया। इसके बाद फूल मालाओं से सुशोभित बाबा के भव्य दरबार व बैंड बाजा के साथ श्याम भक्त हाथ में निसान और मुंह से जय श्री श्याम का उदघोष लगाते हुए। धनसार मोड़, बस्ताकोला, भगतडीह, कतरास मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़ होते हुए पैदल झरिया धाम पहुंचे। जहां पर पंडित कैलाश पांडेय ने बारी बारी से निसान अर्पित कराया। श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर कमेटी की ओर से श्याम भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही जलपान कराया गया। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने झरिया राज ग्राउंड के समीप निसान शोभा यात्रा में शामिल श्याम भक्तों के बीच शीतल पेयजल एवं मैंगो ड्रिंक वितरण किया गया। मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव...