नई दिल्ली, मार्च 3 -- निसान (Nissan) की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि निसान के लिए फरवरी, 2026 का महीना बड़ी कामयाबी लेकर आया है। कंपनी ने सालाना आधार पर अपनी कुल बिक्री में 23 पर्सेंट की बढ़ोतरी हासिल की है। बीते महीने निसान ने घरेलू और ग्लोबल मार्केट को मिलाकर कुल 10,565 गाड़ियां बेचीं। इस दौरन भारत के शोरूम्स में 2,230 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, विदेशों में 8,335 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट हुआ। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- मारुति की 4 कारों पर आया होली डिस्काउंट, कीमत Rs.3.70 लाख से घटकर इतनी रह गईनिसान ग्रेविट भी हुई लॉन्च बता दें कि फरवरी में ही कंपनी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड कार 'निसान ग्रेविट' (Nissan Gravite) को लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि इस नई कार को ग्राहकों की ओर स...