शामली, अप्रैल 19 -- थानाभवन। थानाभवन नगर के बाजारों में घूमकर कूडे आदि से अपना पेट भर रहे निसहाय गोवंश को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने पड़कर गोशाला भिजवाया। थानाभवन नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने बताया कि कुछ गोपालकों द्वारा लगातार नर गोवंश को बाजारों में छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते गोवंश भूख से तड़फते हुए बाजारों में पड़े कूड़े आदि से अपना पेट भर रहे है। इन निसहाय गोवंश में आवारा कुत्तों द्वारा काटने से कुछ गोवंश घायल भी हो रहे है। नागरिकों की मांग पर व निसहाय गोवंश को ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत ने कुछ गोवंश को पकड़कर गोशाला में छुड़वाया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने बताया कि कुल 12 गोवंश को पकड़ा गया है। जिससे...