जहानाबाद, जून 13 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड को लेकर जदयू ने जांच टीम का गठन किया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गठित यह टीम रविवार को निसरपुरा गांव पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करेगी तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेगी। गठित जांच दल में विधायक रामसेवक सिंह, पप्पू कुमार वर्मा, पार्टी के महासचिव वीरेंद्र सिंह दांगी, मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, गयाजी के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद दांगी तथा जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा को शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में जान गंवाने वाले मुन्ना कुमार सिंह जदयू से लंबे समय तक जुड़े रहे थे और पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। पार्टी ...