निष्प्रोज्य परिसंपत्तियों की सूची तैयार करें
चम्पावत, सितम्बर 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जिले में निष्प्रोज्य पड़ी परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इन परिसंपत्तियों का सही उपयोग किया जा सके। बैठक में डीएम ने अधिकारियों के साथ इन परिसंपत्तियों में स्वयं सहायता समूहों के वितरण केन्द्र, मशरूम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र और लाइब्रेरी के रूप में उपयोग की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। इसके लिए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, एडीएम केएन गोस्वामी, प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, बीईओ भारत जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.