प्रयागराज, सितम्बर 8 -- हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं बनाना सीखा। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो. शशि कपूर और प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गृहविज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. नीतू सिंह, डॉ. नीति सिंह और डॉ. रफत अनीस के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर जूही श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्लांट होल्डर, पेपर वेट, अगरबत्ती स्टैंड सहित विभिन्न कलात्मक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...