कौशाम्बी, मई 8 -- विकास खंड कार्यालय परिसर कौशाम्बी में सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के निकट बना सामुदायिक शौचालय तीन वर्षों से बंद पड़ा है। लाखों रुपया शासन का खर्च होने बाद भी कोई लाभ ब्लॉक आने-जाने वाले फरियादियों को नहीं मिल रहा है। ब्लॉक के जिम्मेदारों की नाक के नीचे जब यह हाल है तो गांवों की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ब्लॉक परिसर में बाल विकास परियोजना कार्यालय, पशु चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सचिवों से मुलाकात, आंगनबाड़ी बैठकों और इलाज संबंधी कार्यों के लिए आते हैं। ब्लॉक परिसर में अधिक समय तक रहने पर लोगों को शौचालय की जरूरत पड़ती है। इसे देखते हुए लगभग पांच लाख रुपये की लागत से तीन साल पहले सामु...