भागलपुर, जनवरी 26 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान मतदान के समय निष्पक्ष और किसी प्रलोभन के बिना मतदान करने का शपथ दिलाई गई । वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर मे वाद विवाद, निबंध, चित्रांकन तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, आनंद कुमार सिंह, राजकिशोर ठाकुर, प्रणव कुमार पाण्डेय, सुभाष चंद्र पासवान, राजन झा, विवेकानंद झा, वासुदेव, बी एलओ राजीव कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार पासवान, निरंजन कुमार, मनोज कुमार जयसवाल, अनिल कुमार, दीनानाथ रजक, चुन्नु झा, अमित कुमार सहित सभी बी एल ओ तथा आम मतदाता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...