हरदोई, मई 30 -- हरदोई। थाना बेनीगंज स्थित ग्राम सभा महुआकोला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए विवाद में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक उर्फ उत्कर्ष मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हरदोई आया। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी अनुनय झा को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। अशोक मौर्य का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए 11 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से हटाए जाएं। घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों का गहन परीक्षण कर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने अनुमति देकर लगवाई बुद्ध प्रतिमा दोषी सरकारी कर्मचारियों और दूसरे पक्ष क...