हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। एक किसान सुखवंत सिंह ने न्याय की आस छोड़कर वीडियो जारी कर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी ने रविवार को प्रेस बयान में इसे व्यवस्था के नैतिक पतन का जीवंत प्रमाण बताया। सुखवंत सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि उनके साथ करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। शिकायत पर थाना प्रभारी से लेकर एसपी स्तर तक पुलिस ने पैसे लेकर दूसरे पक्ष का साथ दिया, पीड़ित को डराया-धमकाया और बार-बार थाने बुलाकर प्रताड़ित किया। हताशा में किसान ने यह कदम उठाया। जोशी ने कहा कि यह घटना किसी एक थाने तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस पर गिरते भरोसे और भ्रष्टाचार का आईना है। कांग्रेस ने उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार ...