आरा, मई 8 -- -एमएलसी चुनाव की तैयारियों की लेकर डीआईजी ने आरा में की समीक्षात्मक बैठक -पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश -अवैध हथियार और विस्फोटकों की बरामदगी के लिए अभियान चलाने पर जोर -चुनाव से संबंधित पूर्व के लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का भी दिया टास्क आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर-बक्सर विधान परिषद के उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शाहबाद पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश बुधवार को आरा पहुंचे।‌ उन्होंने भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक का विवरण बैठक में निर्वाचन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी। डीआईजी की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन क्षे...