बागेश्वर, मई 30 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यहां गोष्ठी व सम्मान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर समाज की समस्याओं को उठाएं। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और पत्रकारों को दर्जा राज्यमंत्री व मां भ्रामरी जन कल्याण समिति ने सम्मानित किया। तहसील पत्रकार संगठन के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी के विषय समाजोत्थान में पत्रकारों की भूमिका विषय पर बोलते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता समाज का प्रतिबिंब हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि संकट के समय पत्रकारों ने ही इस देश को संभाला है। यह भी पढ़ें- निष्पक्ष और निर्भीक होकर समस्याओं को उठाएं पत्रकार : बिष्ट प्रमुख ...