मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 को जनपद के प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में निष्पक्ष,पारदर्शी व सकुशल ढंग से कराने के लिए चयनित जनगणना प्रगणकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से जिले के चारों तहसीलो में उप जिलाधिकारी की देखरेख में शुरू हुआ।

प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण तहसील सदर के सावित्री बालिका इण्टर कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्य का प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने प्रगणकों को डिजिटल मोड (मोबाइल एप) के माध्यम से मकान सूचीकरण एवं गणना के विशेष प्रशिक्षण में प्रमुख बिन्दुओं पर फोकस करते मकानों व घरो की सूची बनाने के बारे में ...