चम्पावत, जून 3 -- चम्पावत। चम्पावत में मतदान कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। डीएम मनीष कुमार ने कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। चम्पावत विकास भवन में मतदान कार्मिकों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आरओ, एआरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को चुनाव संचालन की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर जीवन कलौनी ने चुनाव अधिकारियों को मतदान से पूर्व की जाने वाली तैयारी और मतदान खत्म होने के बाद की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया। मतदान का लेखा-जोखा तैयार करने, मतपेटी को सील करने और संग्रह केंद्र में जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- निष्पक्षता से संपन्न कराए निकाय चुनाव डीएम ने कार्मिकों को दायित्वों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने भी न...