चंदौली, फरवरी 11 -- चंदौली, संवाददाता। विकास भवन सभागार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर मंगलवार को सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिले में संचालित दोनों विद्यालयों, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हेतिमपुर चकिया और गोलाबाद नौगढ़ में प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डीआईओएस देवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए सचिन कुमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...