दुमका, जनवरी 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी तथा जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा की मौजूदगी में नवनियुक्त चौकीदारों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 293 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र चयनित अभ्यर्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर प्राप्त हुआ है। आज से आप सभी सरकार के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में कार्य करने जा रहे हैं। सरकार को आपसे निष्पक्षता, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि अब आप अपने-अपने पंचायत के अभिभावक ...