चंदौली, जनवरी 24 -- धीना। चंदौली विकास खंड बरहनी परिसर मे शनिवार को ब्लॉक कर्मियों सहित आमजन ने निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली। सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह की अगुआई मे आयोजित कार्यक्रम मे लोगों ने शपथ ली। कर्मियों ने हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र मे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि मताधिकार का प्रयोग कर मतदान मे अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा धर्म, जाति समुदाय से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष मतदान करेंगे। कहा कि खुद ही नहीं अन्य को भी मतदान मे सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आशीष सिंह, मनोज त्रिपाठी, सुनील कुमार, श्रवण सिंह, वंशनारायन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...