आरा, मार्च 10 -- - बच्चे का इलाज सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में कराया जा रहा आरा, हि.सं.। भोजपुर में एक निष्ठुर मां ने अपनी ममता को गला घोंट अपने नवजात को मरने के लिए फेंक दिया। लेकिन, ममता भरी एक महिला दारोगा ने नवजात की जान बचा ली। फिलहाल बच्चे का इलाज सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में कराया जा रहा है। मानवता को झकझोर देने के साथ ही पुलिस की इंसानियत दर्शाती घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र की है। नवजात की जान बचाने वाली दारोगा सोनी कुमारी है। गजराजगंज ओपी की कुछ महिला सिपाहियों की की भी भूमिका सराहनीय रही है। दरअसल मामला यह है कि मंगलवार की दोपहर कपड़े में लिपटा एक मासूम गजराजगंज ओपी क्षेत्र में छोटकी सासाराम के समीप आरा-बक्सर फोरलेन किनारे स्थित झाड़ी में लावारिस अवस्था में फेंका हुआ था। तभी किसी राहगीर की नजर बच्चे पर पड़ गयी। तब तक नवजात बच्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.