बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जिले की तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी में नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। निष्ठा ने अंडर-15 बालिका वर्ग में खेलते हुए 720 में से 712 अंक अर्जित किए जो अंडर-15 का नेशनल रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्राम शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की पुत्री निष्ठा गुप्ता ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित अंडर 15 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड वर्ग में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निष्ठा ने स्कोरिंग राउंड में 720 में से 712 अंक अंकित किए और पहला स्थान प्राप्त करते करते हुए उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि निष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करके जिले का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है तथा निष्ठा का प...