रायबरेली, अप्रैल 23 -- रायबरेली, संवाददाता। जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। तीन दिनों तक ब्लाक मुख्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कर्मचारियों से कहा कि निष्ठा, शुद्धता और पारदर्शिता व समय बद्धता के साथ सभी लोग काम करें। सदर तहसील में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना है। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। यह भी पढ़ें- मेरठ: हर घर, हर व्यक्ति, इलाके की जनगणना है महत्वपूर्ण: सीईओ इसके माध्यम से प्र...