उरई, दिसम्बर 16 -- उरई। चार वर्ष से अपने पंजीयन का नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिकों को निष्क्रिय सूची में डाला जाएगा। ऐसे में सभी श्रमिकों से अपील की गई है वह अपनी पंजीयन की स्थिति देखकर तत्काल नवीनीकरण कराएं अन्यथा उनको शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। शासन द्वारा श्रमिकों के हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक सहायता मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीयन होना जरूरी है लेकिन जिले में कई ऐसे श्रमिक हैं जिन्होंने चार सालों से नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे में उनको निष्क्रिय सूची में डाले जाने की तैयारी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि बोर्ड के अन्तर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होने चार वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया है वह अपने ...