निष्क्रिय सहियाओं को हटाकर नई सहियाओं का होगा चयन
गिरडीह, मई 24 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में निष्क्रिय सहियाओं को हटाने और नई सहियाओं के चयन के लिए ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामसभा की तिथि रेफरल अस्पताल राजधनवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंदु शेखर ने सभी पंचायत मुखियाओं को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिया हैं। डॉ. इंदु शेखर ने बताया कि 13 मई 2026 को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश पर राजधनवार प्रखंड में निष्क्रिय महिला सहियाओं को हटाकर नई सहियाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पंचायतवार ग्रामसभा की तिथि तय की गई है। ग्रामसभा पंचायत भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। इसमें प्रत्येक गांव से कम से कम 10 महिलाओं, ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
सहियाओं का चयन साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.